Advertisment
अन्य खबरें

दुल्हन की सुंदरता देख दूल्हे ने नहीं लिया दहेज, फिर भी दुल्हन ने तोड़ी शादी, कूलर बना वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलिया : उत्तर प्रदेश में शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला देखने को मिला है। बलिया में एक दुल्हन ने मंडप में ही शादी तोड़ दी। आप सोच रहे होंगे कि मंडप में शादी टूटने के मामले तो अब आम हो गए हैं।

मंडप में या तो देहज या किसी और कारण से शादियां टूट जाती हैं, लेकिन यहां तो शादी टूटने की वजह एक मामूली सा कूलर बन गया।

कूलर बना शादी टूटने की वजह

जनपद बलिया के नगर पंचायत चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में गर्मी के मौसम के बीच ये शादी हो रही थी। मैरिज हॉल में दोनों पक्षों से मेहमान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश से वाया ट्रेन इंदौर आते थे भीख मांगने ! अधिकारियों ने पकड़ा तो पर्स देखकर रह गए भौंचक

इस दौरान मेहमानों के बीच कूलर के सामने बैठने के लिए नोक झोंक होने लगी। दुल्हन को जब झगड़े की बात पता चली तो, उसने तुरंत ही शादी से इनकार कर दिया।

‘शादी शुभ नहीं है’

दुल्हन ने दोनों पक्षों के बीच इस झगड़े को देखते हुए कहा कि अभी से झगड़े शुरू हो गए हैं तो घर जाने पर क्या होगा? दुल्हन ने कहा कि ऐसे में ये शादी शुभ नहीं है मैं नहीं करूंगी।

दूल्हे ने क्या कहा?

दूल्हा हुकुमचंद्र जायसवाल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का रहने वाला है। दूल्हे ने बताया कि वे लड़की की खूबसूरती पर बिना दहेज के शादी कर रहे थे। दुल्हन के इनकार करने के बाद दूल्हे ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी।

इसे भी पढ़ें:  ‘जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो वो सच्ची बहू बनेंगी?’ प्रेमानंद के बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर- 100 में से कितने कथावाचक पवित्र हैं बाबाजी?

151 का लगा चालन

कूलर की हवा को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मैरिज हॉल में पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। इस दौरान शांति भंग करने के लिए दोनों पक्षों का 151 का चालान काट दिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles