Advertisment
जरूरत की खबर

SIM Active रखने के लिए Jio, Airtel और VI के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स, देखें बेनिफिट्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
नई दिल्ली। क्या आप भी Jio, Airtel या VI का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? और आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें न तो आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है और न ही ज्यादा SMS चाहिए तो आप इन प्लान्स को चेक कर सकते हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के ये प्लान्स 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं और इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल जाती है। चलिए इन जबरदस्त प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं… 

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

सबसे पहले देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो की बात करें तो ये काफी सस्ता प्लान ऑफर कर रही है जिसकी कीमत सिर्फ 189 रुपये है। इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। यही नहीं इस प्लान में आपको 2GB डेटा भी मिल रहा है। हालांकि ये पूरे महीने के लिए है यानी एक बार अगर डेटा खत्म हो जाता है तो इसके बाद आपको डेटा के लिए एक्स्ट्रा रिचार्ज करवाना होगा। 

इसे भी पढ़ें:  रात में इतने बजे के बाद TTE नहीं चेक कर सकता टिकट, जान लें अपने अधिकार

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी मिल रही है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देती है। देखा जाए तो सेकंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए ये प्लान काफी अच्छा है जिसमें थोड़ा डेटा भी है और कॉल और SMS भी कर सकते हैं। 

Bharti Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

 

अगर आप एयरटेल के यूजर हैं तो ये प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी भी एक जबरदस्त प्लान ऑफर कर रही है जिसकी कीमत 199 रुपये है। इस प्लान में भी आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। जियो की तरह एयरटेल का यह प्लान भी 2GB डेटा ऑफर कर रहा है जिसके साथ आप अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में जियो के मुकाबले SMS कम मिल रहे हैं। जहां सिर्फ आप 100 SMS कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अपनों से खो जाएं तो क्या करें ?

 

Vodafone Idea (Vi) का 209 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट में Vodafone Idea भी काफी जबरदस्त प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें आपको सिर्फ 209 रुपये में काफी बेनिफिट्स मिल रहे हैं। SIM एक्टिव रखने के लिए भी ये प्लान काफी अच्छा लग रहा है। इस प्लान में जियो की तरह ही पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। यही नहीं इस प्लान में आपको 2GB डेटा भी मिलता है। साथ ही प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles