
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का दूसरा दिन
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक-29 नवम्बर 2024 को उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन भी विविध खेलों का आयोजन किया गया। आज आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बाल वाटिका वर्ग में कक्षा नर्सरी में रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता में तन्मय सूर्यवंशी प्रथम, आरव यादव द्वितीय, आर्थव बंजारे एवं दिवा यादव तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में तन्मय प्रथम, अभिनव द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे। कक्षा-एल.के.जी में रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता में आरोही प्रथम, लावन्या द्वितीय, रियांषी तृतीय रहीं।
100 मीटर रेस में आरोही प्रथम, वेदांशी द्वितीय, अनिमेश तृतीय रहे। कक्षा-यू.के.जी रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता वंश कौशिक प्रथम, भूमि कश्यप द्वितीय, केशु अग्रवाल तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में पार्थ प्रथम, चेतन्या द्वितीय, भूमि तृतीय रहे। कक्षा-पहली में रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता में रिधान प्रथम, तनीशा द्वितीय, प्रत्युशा तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में शिवांश प्रथम, हार्दिक द्वितीय, अवनी तृतीय रहे। कक्षा दूसरी ‘अ‘ रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता में रूहीना बंजारे प्रथम, सनय जागंडे द्वितीय, यश तृतीय रहें।
100 मीटर रेस में सनय प्रथम, आयुष्मान द्वितीय, अयांश तृतीय रहे। कक्षा-दूसरी ‘ब‘ रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता में टेकेष्वरी प्रथम, अर्थव द्वितीय, अवनी तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में अर्थव नायक प्रथम, सम्भवी द्वितीय, प्रत्युष तृतीय रहें। कक्षा-तीसरी ‘अ‘ 100 मीटर रेस आरव अग्रवाल प्रथम, मृदुला द्वितीय, वंश तृतीय रहे। कक्षा-तीसरी ‘ब‘ 100 मीटर रेस आर्यन प्रथम, द्वितीय, आद्या तृतीय रहे। टग आफ वार प्रतियोगिता में कक्षा-तीसरी के बाल एवं बालिका वर्ग विजय रहे। कक्षा-चौथीं बालिका 100 मीटर रेस में यशस्वी शर्मा प्रथम, मिश्री द्वितीय, सेजल तृतीय रहें बालक वर्ग में अनय जागंडे प्रथम, हम्जा कुरेशी द्वितीय, काव्यांश पाटले तृतीय रहे।
कक्षा-चौथीं टग आफ बालक-बालिका वर्ग में कक्षा-चौथी ‘ब‘ के विद्यार्थी विजयी रहे। कक्षा-पचवीं बालिका वर्ग 100 मीटर रेस में दिपांशी दुबे प्रथम, अनेवशा द्वितीय, अनन्या तृतीय रहे। बालक वर्ग में बादल सिंह गोंड प्रथम, दिपेश द्वितीय, श्रीयांश एवं विराट तृतीय रहे। संपूर्ण खेल गतिविधियों की कमेंट्री (भाष्य विवरण) श्रीमती हन्ना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एडमिन स्टाफ एवं ग्राउण्ड लेवल स्टाफ का विषेष योगदान रहा।



