Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

कांग्रेस में बागियों की घर वापसी पर बवाल: पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया विरोध, PCC चीफ बैज को सौंपा पत्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बागियों की घर वापसी पर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अजीत और आनंद कुकरेजा पर विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने का आरोप लगाते हुए पार्टी में वापसी पर विरोध जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिकता है, कोई है जो टिकट बेचता है इसकी जांच होनी चाहिए.

पूर्व विधायक जुनेजा ने पत्र में कहा कि, हमारी पार्टी ने सदैव हमें एकता का पाठ पढ़ाया और सूत्र में बांधे रखा है, लेकिन कुछ विघ्न संतोषी लोग पैसे के दंभ पर पार्टी को खरीदने का काम करते हैं, ऐसे ही कुछ लोग में आनंद कुकरेजा अजीत कुकरेजा का परिवार है.

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने छापेमारी कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 कार जब्त

2013 में जब मैं विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब लोगों को भड़काने और क्षेत्र से बाहर भेजने का काम किया था जिससे पार्टी को नुकसान हुआ था. उसके बाद 2018 के चुनाव में भी उन्होंने इसी क्रियाकलाप को अपनाया था, मगर हम पार्टी के अन्य वफ़ादार कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीत गये थे. 2023 के विधानसभा चुनाव के समय भी उनकी यह मानसिकता फिर से उभर के सामने आई.

लोगो को मेरे खिलाफ भड़काया – जुनेजा

अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव मेरे खिलाफ लड़ा और लोगो को मेरे खिलाफ भड़काया जिससे कांग्रेस का गढ़ उत्तर विधानसभा में मुझे हार का सामना करना पड़ा. अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था, मगर उन्होंने फिर से कांग्रेस प्रवेश कर लिया था और इस चुनाव के बाद भी पैसे के बल पर पार्टी में प्रवेश के लिए प्रयासरत है. कुलदीप जुनेजा ने कहा कि अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा के कारण मैं चुनाव हार गया नहीं तो आज भी कांग्रेस का एक और प्रत्याशी जीत कर विधानसभा में होता.

इसे भी पढ़ें:  जानवरों से फसल बचाने लगा रखे थे बिजली के तार: करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत

गौरतलब है कि इसके पहले कुछ ऐसा ही आरोप मनेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी लगाया था. निलंबित भी हुए थे, बाद में उनका निलंबन वापस के लिया गया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles