Advertisment
छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए दो लोगों की नाले में बहने से मौत, दो दिन खोजने के बाद SDRF को मिले शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई: जुनवानी स्थित नाले में मंगलवार की रात दो लोग बह गए। दोनों यहां मछली पकड़ने पहुंचे थे और एक का पैर फिसला और तेज बहाव में बहता चला गया। वहीं दूसरा युवक उसे बचाने के लिए कूदा लेकिन वह भी बह गया। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम रात से ही रेस्क्यू में जुटी हुई है। बहे दो युवकों में से एक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। वहीं दूसरे शव को गुरुवार के दिन बरामद किया गया।

घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत विनोबा नगर जुनवानी निवासी पीलू निषाद और पवन खुटेल जुनवानी स्थित नाले में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान पवन का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी पीलू भी नाले में कूद गया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा के ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक की हत्या, इलाके में तनाव

बता दें कि इन दिनों दुर्ग-भिलाई सहित जिले में तेज बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से पानी का बहाव काफी तेज था। मौके पर मौजूद तीसरे साथी नरेन्द्र वर्मा ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए नाले में उतरने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने बस्ती में जाकर लोगों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने बारिश बंद होने के बाद रात में ही कुछ देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन स्थिति को देखते हुए बंद कर दिया। बुधवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, वाहन चालक फरार

जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के आसपास नाले में बहे पीलू निषाद का शव बाहर निकाल लिया गया। शव घटना स्थल से करीब आधे किमी की दूरी पर बरामद किया गया। शव स्मृति नगर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles