Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

स्कूल का छज्जा गिरा, 13 बच्चे घायल, 3 गंभीर

कोरबा में छात्रों का टूटा हाथ और फटा सिर, डिप्टी CM बोले- होगी कार्रवाई

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्राथमिक शाला का छज्जा गिर जाने के कारण 13 बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों का सिर फट गया तो कुछ बच्चों के हाथ टूट गए हैं। तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरा मामला पसान के दर्री प्राथमिक स्कूल का है।

हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

छज्जा गिरने के कारण बच्ची का हाथ टूटा
छज्जा गिरने के कारण बच्ची का हाथ टूटा

बच्चों पर छज्जा भर भराकर गिरा गया

इसे भी पढ़ें:  भोरमदेव महोत्सव में तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन : पांच नाबालिग समेत 19 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे स्कूल में खाना खा रहे थे, तभी बच्चों पर छज्जा भर भराकर गिरा गया। हादसे के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। अभिभावकों को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल स्कूल पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

बरामदे में खाना खाने बैठे थे सभी बच्चे।
बरामदे में खाना खाने बैठे थे सभी बच्चे।

3 बच्चे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

अभिभावकों के मुताबिक 112 और 108 की मदद से पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को भर्ती कराया गया, जहां से 3 बच्चों को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर है।

छात्रा को भी आई चोटें
छात्रा को भी आई चोटें

छज्जे का आधा हिस्सा बच्चों पर गिर गया

इसे भी पढ़ें:  5 माइक्रोफाइनेंसिंग बैंकों को किया गया सील, 6 एजेंटों के खिलाफ FIR दर्ज, लोन रिकवरी के नाम पर महिलाओं को करते थे प्रताड़ित

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे मध्याह्न भोजन के लिए बच्चों की छुट्टी हुई थी, तभी बच्चे स्कूल के बरामदे में खाना खाने लाइन से बैठे थे। अचानक से तेज आंधी-तूफान आने के कारण स्कूल का सामने का हिस्सा टूट गया और छज्जे का आधा हिस्सा बच्चों पर गिर गया। करीब 13 बच्चों को चोटें आई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles