Advertisment
बेमेतराछत्तीसगढ़

विधायक के बेटे की गिरफ्तार नहीं होने पर भड़का आदिवासी समाज, कल तक का दिया अल्टीमेटम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेमेतरा. साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा.

गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें:  समता एक्सप्रेस के A-1 में हुई बड़ी चोरी… यात्री ने RPF को बताया ट्रेन में हुई Robbery

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles