Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुरानी रंजिश को लेकर हुई जानलेवा मारपीट और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। जिला सक्ती पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुई एक जानलेवा मारपीट और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम बगरैल में 10 अगस्त की शाम घटी, जिसमें गंभीर रूप से घायल सर्वेदास महंत (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कांती बाई महंत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त की सुबह उसके पति सर्वेदास महंत ने गांव के सरकारी बोर का स्टार्टर बदलवाकर पंप चालू किया था। शाम करीब 6 बजे, गांव के पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत लाठी, डंडा और रॉड लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए घर का दरवाजा-खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने सर्वेदास महंत, उनकी पत्नी और बेटे विमल दास महंत पर बेरहमी से हमला किया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी

हमले के दौरान आरोपियों ने सर्वेदास महंत को कपड़े से बांधकर घसीटते हुए सुफल दास महंत के घर के पास ले जाकर बुरी तरह पीटा और घायल अवस्था में वहीं छोड़ दिया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी डभरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेदास महंत को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे विमल दास महंत को सिर और हाथ में चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 103(1), 332(बी), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर फोरेंसिक टीम ने स्थल निरीक्षण किया। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते हत्या की बात स्वीकार की।

इसे भी पढ़ें:  सुरंग में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री, सुकमा बीजापुर बार्डर पर था अंडरग्राउंड ठिकाना

इस कार्रवाई में डभरा पुलिस की विशेष भूमिका रही, जिसने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles