Advertisment
छत्तीसगढ़

सैफअली खान अटैक केस…युवक ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा:महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के खिलाफ मानहानि का केस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आकाश कनौजिया को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी वजह से उनकी नौकरी और शादी दोनों चली गई। अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय के खिलाफ 1 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

मुंबई के समाजसेवी और वकील फैजान अंसारी ने आकाश का साथ दिया है। उन्होंने हाईकोर्ट से अपने मुवक्किल के लिए न्याय की गुहार लगाई है। आकाश ने अपनी याचिका में दावा किया है कि, मुंबई पुलिस ने उसके पकड़े जाने की खबर मीडिया में दी थी।

मीडिया में फोटो-वीडियो आने से उसकी बदनामी हुई। अब रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली है। वह नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। मानसिक और आर्थिक रूप से टूट गया है। उसके सामने आत्महत्या करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है।

इसे भी पढ़ें:  खुदाई के दौरान खेत से निकला खजाना, सुरंगटोला में खुशी की लहर

1 करोड़ रुपए मुआवजा राशि की मांग

अधिवक्ता फैजान अंसारी ने होम मिनिस्ट्री से मानहानि के एवज में 1 करोड़ रुपए की राहत राशि की मांग की है। उसने अपनी दलील में बताया कि, आकाश कनौजिया को सैफ अली के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के संदेह में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था।

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची थी। पुलिस ने रातभर आकाश से पूछताछ की। उसके बाद अगले दिन उसे छोड़ दिया गया। आकाश अपने मुंबई स्थित घर लौट गया था। इसके बाद उसने 3 मार्च 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

इसे भी पढ़ें:  सालगिरह पर नवविवाहिता ने खाया जहर:ससुराल रोज मारते थे ताना, कहते थे- दहेज में एक मोटर साइकिल तक नहीं लाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles