Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कोरबाछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़

सरोज पांडेय जीतीं तो खत्म हो सकती है सदस्यता:चुनाव में तय राशि से ज्यादा खर्च करने पर हो सकती है कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल व्यय समिति कार्यक्रम में हुए खर्च का कैलकुलेशन कर रही है। कथा चुनाव से ठीक पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुई थी।

छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ सुशील त्रिवेदी ने बताया, कि लोकसभा चुनाव में जो प्रत्याशी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राशि से ज्यादा व्यय करता है, उसके खिलाफ याचिका लगने के बाद जांच होती है। विपक्षी प्रत्याशी की शिकायत और प्रमाण सही पाए जाने पर प्रत्याशी की सदस्यता रद्द हो सकती है और उस पर 3 से 6 साल तक चुनाव का बैन लग सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: रक्षाबंधन पर 'एक हेलमेट भाई के नाम' अभियान से सड़क सुरक्षा का संदेश, 8 अगस्त को 1000 हेलमेट बांटा जाएगा

रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमानित लागत 35 से 50 लाख के बीच हो सकती है। इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने सरोज पांडेय से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी में 26 अप्रैल को हनुमत कथा का आयोजन किया गया था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सार्वजनिक रूप से आयोजकों के तौर पर बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का नाम लिया था। दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर पर सरोज पांडेय को नोटिस जारी किया गया था।

चिरमिरी में 26 अप्रैल को हनुमत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें सरोज पांडेय और रेणुका सिंह मौजूद थीं।
चिरमिरी में 26 अप्रैल को हनुमत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें सरोज पांडेय और रेणुका सिंह मौजूद थीं।

सरोज पांडेय ने कार्यक्रम कराने से किया था इनकार

इसे भी पढ़ें:  न्यायिक कर्मचारियों को मिलेगी सरकार आवास की सुविधा

नोटिस का जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने कहा था कि उन्होंने बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम नहीं कराया था। हालांकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के आधार पर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी के चुनावी खर्च में कार्यक्रम का खर्च जोड़ने का फैसला दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles