Advertisment
छत्तीसगढ़

साय सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, गांव के पुराने नाम को बताने में ग्रामीणों को आती थी शर्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि आत्मसम्मान से भी जुड़ा होता है। कवर्धा जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह बात आज सच साबित हुई है। वर्षों से “चंडालपुर” नाम के कारण सामाजिक परेशानी झेल रहा गांव अब “चंदनपुर” के नाम से जाना जाएगा। राज्य शासन द्वारा राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैसे ही ग्रामीणों को नाम परिवर्तन की आधिकारिक सूचना मिली, पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने नाम की वजह से उन्हें कई बार अपमान और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। जब वे बाहर काम या पढ़ाई के लिए जाते थे और अपने गांव का नाम बताते थे, तो लोग मजाक उड़ाते थे या गलत नजर से देखते थे। रिश्ते तय करते समय भी गांव का नाम बताने में उन्हें संकोच महसूस होता था।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर:2 भाइयों की मौत, पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकले थे, ड्राइवर फरार

ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि उनकी सामाजिक पहचान और सम्मान से जुड़ा फैसला है। अब “चंदनपुर” नाम से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी नई पहचान बनेगी।

गांव के बुजुर्गो ने बताया कि यह मांग कई वर्षों से की जा रही थी जिसे अब जाकर पूरा किया गया है। शासन के इस निर्णय से ग्रामीणों में संतोष व खुशी दोनों है। नाम परिवर्तन के बाद गांव में सकारात्मक माहौल है और लोग से अपने जीवन की नई शुरूआत मान रहे है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles