Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024खैरागढ़-छुईखदान-गंडईछत्तीसगढ़बीजेपीराजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में शाह बोले-3 साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद

कहा-भूपेश कका इतना भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा अभी, अब सांसद बनना चाहते हैं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ का व्यापार करती है। उन्होंने पूर्व CM और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि, भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं।

शाह ने कहा कि, मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को डोंगरगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  क्लास रूम में भी छाता लेकर पढ़ाई, छत से पानी के साथ प्लास्टर भी गिर रहा, सूरजपुर जिले में स्कूल का ये हाल

भाजपा प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करते करने पहुंचे अमित शाह ने कहा कि, आप तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाइए, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद खत्म कर देंगे। लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

खैरागढ़ में अमित शाह की सभा में पहुंची भीड़
खैरागढ़ में अमित शाह की सभा में पहुंची भीड़

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles