Advertisment
देश- विदेश

रूस के न्यूक्लियर चीफ को बम से उड़ाया: मॉस्काे में इलेक्ट्रिक स्कूटर में हुआ ब्लास्ट; यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने ली जिम्मेदारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की हत्या कर दी गई है। बम धमाके में इगोर किरिलोव की जान गई है। घटना के सामने आने के बाद से ही मॉस्को में हड़कंप मच गया है। रूसी एजेंसियां घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं। यह धमाका क्रेमलिन के करीब हुआ है। 

स्कूटर में छिपाया गया था बम

रूस की जांच कमेटी ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम को छिपाया गया था। मंगलवार को बम विस्फोट में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्ठ रूसी जनरल की जान चली गई। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख के पद पर तैनात थे।

अपार्टमेंट के बाहर हुआ धमाका

रूसी एजेंसियों के मुताबिक जनरल इगोर किरिलोव की हत्या रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर की गई है। यह जगह क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पड़ती है। बम धमाके में इगोर किरिलोव के साथी की भी जान गई है।

इसे भी पढ़ें:  20 साल बाद पृथ्वी से टकराएगा भंयकर सौर तूफान, कई देशों की गुल हो जाएगी बत्ती; भारत में क्या होगा असर?

 

फोटो में दिखे दो शव

रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से सनी बर्फ में पड़े दो शव दिख रहे हैं। मामले बम धमाके की जांच में जुट गई है। रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों को RKhBZ के तौर पर भी जाना जाता है। यह विशेष बल रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक संदूषण की स्थितियों में काम करते हैं।

किरिलोव पर प्रतिबंध लगा चुका ब्रिटेन

कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि सोमवार को यूक्रेनी अभियोजकों ने यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल पर किरिलोव की अनुपस्थिति में आरोप लगाया। मगर रूस ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। ब्रिटेन ने अक्टूबर में किरिलोव और परमाणु सुरक्षा बलों पर दंगा नियंत्रण एजेंटों और युद्ध के मैदान में जहरीले चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन के इस्तेमाल की कई रिपोर्टों के आधार पर प्रतिबंध लगाया था।

इसे भी पढ़ें:  9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर लैंड हुआ यान, ड्रैगन ने दिलाई अंतरिक्ष की ‘कैद’ से फ्रीडम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles