Advertisment
छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार जिले में दिनदहाड़े लूट-चाकूबाजी: 1 घंटे में दो वारदातों से दहशत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदा बाजार। ज़िले में चाकूबाजी और लूट की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही है, गुरुवार को महज एक घंटे के भीतर हुई दो वारदातों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

पहली वारदात: ट्रैक्टर चालक पर हमला, 700 रुपये लूटे
घटना दोपहर करीब 2:30 बजे पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास हुई, जब यहाँ ट्रैक्टर चालक शत्रुघ्न कुमार बघेल (निवासी कोडापार) अपनी फसल कृषि उपज मंडी भाटापारा में बेचकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर चाकू दिखाया और 700 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में तीन बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें:  जानिए पाक के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में आखिर क्यों किया छत्तीसगढ़ का जिक्र

दूसरी वारदात: मजदूर को चाकू मारकर 7 हजार और मोबाइल लूटा
दूसरी घटना उसी दिन करीब 3 बजे के आसपास हुई जब नागपुर मजदूरी के लिए जा रहे रामेश्वर नवरंगे (निवासी टेमरी) पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और 7 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

दोनों घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
घायल शत्रुघ्न और रामेश्वर का इलाज पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों वारदातें अलग-अलग स्थानों पर हुई हैं और अब तक हमलावरों के नाम व ठिकानों की कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

इसे भी पढ़ें:  शादी के 10 दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी मंगेतर की हत्या, फिर जंगल में दफना दी लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles