Advertisment
रायपुर बिलासपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी:रविशंकर टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए लौटे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राज्य सेवा परीक्षा (सीजीपीएससी) 2023 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। रविशंकर वर्मा ने इसमें टॉप किया है। कुल 242 पदों के लिए यह भर्ती निकली थी। इसके लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। टॉप टेन की लिस्ट में इस बार 6 पुरुष और 4 महिला हैं। पीएससी-2022 की टॉप-10 लिस्ट में 6 महिलाएं थी। टॉपर रविशंकर ने मुंबई से सॉफ्टवेयर इंजीिनयर की नौकरी छोड़कर परीक्षा की तैयारी की और सफल हुए।

इस बार साक्षात्कार 100 अंक का हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में 50 नंबर की कटौती की गई थी। पहले 150 नंबर का इंटरव्यू होता था। इसे लेकर विवाद हुआ। मेंस के 7 पेपर, जिसमें प्रत्येक के लिए 200 अंक निर्धारित था। इसमें 1400 नंबर और इंटरव्यू 100 यानी कुल 1500 नंबर के आधार पर मेरिट बनी है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : फसलों की बीमा कराने की तारीख में बढ़ोतरी, अब इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

साक्षात्कार 18 नवंबर से शुरू हुए थे। इंटरव्यू के आखिरी दिन गुरुवार रात फाइनल रिजल्ट जारी किए गए। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई है।

पीएससी-2023 में डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला,

सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद हैं। डीएससी का पद नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में लापरवाही के आरोप : सरगुजा में ग्रामीणों ने कहा- टेबलेट खाने से चार बच्चे हुए बीमार

टॉप-10 में इस बार 4 लड़कियां

  1. रविशंकर वर्मा
  2. मृणमयी शुक्ला
  3. आस्था शर्मा
  4. किरण राजपूत
  5. नंदिनी
  6. सोनल यादव
  7. दिव्यांश चौहान
  8. शशांक कुमार
  9. पुनित राम
  10. उत्तम कुमार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles