Advertisment
देश- विदेश

भारत समेत 75 देशों को राहत, चीन पर 125% वाला टैरिफ बम… अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नए ऐलान की बड़ी बातें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर बड़ा आर्थिक प्रहार करते हुए उसके उत्पादों पर 125 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है. इससे पहले अमेरिका ने यह दर बढ़ाकर 104 प्रतिशत कर दी थी. इसके बाद चीन ने भी अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया. वहीं, भारत समेत 75 देशों को ट्रंप ने बड़ी राहत देते हुए ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ पर 90 दिनों की छूट देने की घोषणा की है. इस अवधि में इन देशों पर केवल 10 प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया के बड़े देशों के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर पहुंच रहा है और वैश्विक मंदी की आशंकाएं गहराने लगी हैं. ट्रंप के इस फैसले को एक तरफ जहां चीन पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आलोचकों का कहना है कि यह कदम वैश्विक बाजारों में गिरावट और भारी आलोचना के बाद उठाया गया ‘यू-टर्न’ है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा, “मैंने 90 दिन की PAUSE अधिकृत की है और इस दौरान अन्य देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 10% कर दिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू है.”

इसे भी पढ़ें:  भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयंकर भूकंप, 7.2 की तीव्रता से कांप उठी धरती, सैकड़ों घर-पुल मलबे में तब्दील

चीन के खिलाफ ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा कदम

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के बीच ट्रंप का यह अब तक का सबसे आक्रामक कदम माना जा रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चीन ने विश्व बाजारों के प्रति जो असम्मान दिखाया है, उसके जवाब में अमेरिका अब 125% शुल्क वसूलेगा. चीन को यह समझना होगा कि अमेरिका और अन्य देशों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

इससे पहले चीन ने भी बुधवार को पलटवार करते हुए अमेरिका से आयात होने वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 34 प्रतिशत था. चीन के विदेश मंत्रालय ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ठोस और मजबूत कदम उठाएगा.

भारत समेत 75 देशों को राहत

अमेरिका के इस टैरिफ अभियान में भारत समेत 75 देशों को फिलहाल राहत मिली है. इन देशों पर नई टैरिफ दरें लागू नहीं होंगी और उन्हें 90 दिनों की छूट दी गई है. इस अवधि में उन पर केवल 10% शुल्क लगेगा. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव बेसेंट ने कहा कि जो देश अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से बचे हैं, उन्हें इसका इनाम मिलेगा. उन्होंने बताया कि मेक्सिको और कनाडा को 10% टैरिफ स्लैब में शामिल किया गया है, जिससे उन्हें राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें:  नेपाल में लैंडस्लाइड की चपेट में आईं 2 बसें त्रिशुली नदी में बहीं, 63 यात्री लापता

बेसेंट ने कहा कि 90 दिनों का ‘पॉज़’ बाजार की प्रतिक्रिया के चलते नहीं लिया गया है. बाजार यह नहीं समझ पाया कि टैरिफ प्लान पहले से ही अपने अधिकतम स्तर पर था. यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि चीन लगातार टकराव की राह पर चल रहा था. राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला दर्शाता है कि अमेरिका अब पीछे नहीं हटेगा.

शेयर बाजार में उछाल

ट्रंप की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई. S&P 500 में 474.13 अंकों की बढ़त (9.52%) दर्ज हुई और यह 5,456.90 पर बंद हुआ. वहीं Nasdaq Composite में 1,857.06 अंकों की बढ़त (12.16%) हुई और यह 17,124.97 पर बंद हुआ और Dow Jones Industrial Average में 2,962.86 अंकों की उछाल (7.87%) आई और यह 40,608.45 पर बंद हुआ. इस दौरान वॉलमार्ट के शेयरों में 8% की वृद्धि हुई. बाजार विश्लेषकों ने इसे स्पष्ट नीति और संभावित समझौते की दिशा में एक कदम माना है. अमेरिकी शेयर बाजार ने ट्रंप के ऐलान के बाद केवल 10 मिनट में 4 ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की, जो इस फैसले के व्यापक आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, तालिबान बोला- पाक ने अपने ही महिलाओं और बच्चों को मार डाला

कोई और राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता जो मैंने किया: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगा कि लोग थोड़ा हद से ज़्यादा आगे बढ़ रहे थे. कोई और राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता जो मैंने किया. किसी को तो यह करना ही था. उन्हें इसे रोकना ही था क्योंकि यह टिकाऊ नहीं था. मुझे इसे करके गर्व महसूस हो रहा है. मैंने 90 दिनों के लिए नए टैरिफ (शुल्क) पर रोक लगाई उन देशों के लिए जिन्होंने जवाबी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि मैंने पहले ही कह दिया था कि अगर उन्होंने जवाब दिया, तो हम उसका दुगना जवाब देंगे. और यही मैंने चीन के साथ किया क्योंकि उन्होंने जवाब दिया. अब देखते हैं आगे क्या होता है. मुझे लगता है कि इसका नतीजा बहुत अच्छा निकलेगा. मुझे लगता है कि हमारा देश एक साल के अंदर या शायद उससे पहले ऐसी स्थिति में पहुंच जाएगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ये किया.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles