Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में आकाशीय-बिजली गिरने से बकरी चराने निकले 2 युवक और 3 बकरियों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों और 3 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छाल क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली माझापारा निवासी आकाश किड़ो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19) मंगलवार दोपहर अपनी बकरियों को लेकर जंगल की ओर चराने गए थे। इस दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए दोनों युवक ठाकुरडीपा जंगल में एक महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बकरियां भी पास में थीं। इसी बीच अचानक गाज गिरने से दोनों युवक और तीनों बकरियां उसकी चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम को जब अन्य ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने दोनों युवकों और बकरियों को मृत हालत में देखा।

इसे भी पढ़ें:  राजस्व विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:गौरेला नगर पालिका में ACB की रेड, सहायक राजस्व निरीक्षक के पास मिले 8000

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची छाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles