
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा है कि झीरम कांड की जांच पूरी हो चुकी है। आगामी विधानसभा सत्र में इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी, इसमें जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ हजार नए कांस्टेबल भर्ती किए जा रहे हैं। उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस विभाग में वीकली ऑफ शुरू हो जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। पेश है उनसें बातचीत के कुछ खास अंश…
झीरम कांड को 11 साल हो गए हैं, पीडि़त परिवारों को न्याय कब मिलेगा?
-उस परिवार के लोग खुद सरकार चला चुके हैं। इस मामले की जांच हो चुकी है। जांच की रिपोर्ट आने वाले विधानसभा सत्र में सार्वजनिक की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।



