Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रविशंकर विश्वविद्यालय ने फिर की गड़बड़ी, BA LLB की परीक्षा में बांट दिया गलत पेपर, छात्र मचा रहे हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में गलत प्रश्नपत्र देने पर छात्रों का गुस्सा फूटा। सुबह से ही छात्र केंद्र के बाहर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों के हंगामे के बाद रजिस्ट्रार शैलेन्द्र पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि, एक सप्ताह के भीतर ही गड़बड़ी की जांच की जाएगी। 10 जुलाई के बाद रद्द हुई परीक्षा दुबारा ली जाएगी।

वहीं छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां पर वे आज ही परीक्षा लेने की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का कहना है कि, विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से भविष्य अधर में है। उनका कहना है कि, छात्र दूर से परीक्षा देने आए हैं इसलिए आज ही परीक्षा होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मन की बात में मोदी ने याद किया बस्तर ओलंपिक : बोले- हुआ अनूठा आयोजन

तीसरे पेपर की जगह बांट दिया चौथा पेपर 

बता दें कि, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी परीक्षा में आज तीसरा पेपर पोलिटिकल साइंस का था। इसके स्थान पर छात्रों को चौथे पेपर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। अपनी गड़बड़ी को छुपाने के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरे दिन परीक्षा आयोजित कराने के लिए पत्र वापस मांगा लेकिन छात्रों ने प्रश्न पत्र वापस लौटाने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे।

विश्वविद्यालय में कई बार हुई है गड़बड़ी 

उल्लेखनीय है कि, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई मामले सामने आए हैं। पहले तो छात्रों की उत्तरपुस्तिका गायब हुई फिर गलत तरीके से पेपर जांच का मामला भी सामने आ चुका है। अब मामला गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने का है।

इसे भी पढ़ें:  अमित जोगी हाउस अरेस्ट, घर पर काला कपड़ा पहनकर विरोध, नई विधानसभा से मिनी माता का नाम हटाने पर नाराजगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles