
छत्तीसगढ़
राजकुमार अग्रवाल व राजेश शर्मा को हाई कोर्ट बिलासपुर से नहीं मिली अग्रिम जमानत, फरार आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें
दिनांक 25/06/2025 को पीला महल में राजा धर्मेंद्र सिंह जी की पत्नी ,कर्माचारियों एवं अन्य साथियों पर हुए हमले में सक्ती थाना द्वारा राजेश शर्मा, आमंक जोशी, राजकुमार अग्रवाल एवं अन्य के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 214/2025 विभिन्न कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था l जिसकी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन राजेश शर्मा एवं राजकुमार अग्रवाल द्वारा विचारण न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया था l जिसे निरस्त किए जाने के उपरांत दोनों लोगों द्वारा हाई कोर्ट बिलासपुर में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था l गंभीर अपराध होने के कारण हाई कोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत आज खारिज कर दी है l फिलहाल अभी इन आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही है l



