Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े दो कांग्रेसी : बैठक के बीच ही राजेश पांडेय और सुबोध हरितवाल में हो गई गाली-गलौज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज बुधवार को बिलासपुर पर दौरे पर थे। जहां उन्होंने कांग्रेस भवन में बैठक ली, जहां नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक के दौरान प्रभारी सुबोध हरितवाल और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच गाली- गलौच हो गई। जिसके बाद कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किसी तरह से दोनों के बीच सुलह करवाया। सुलह के बाद दीपक बैज रायपुर के लिए रवाना हुए। वहीं शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने इसे स्वस्थ बताया है।

कांग्रेस भवन में विवाद को लेकर शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि, कांग्रेस जिंदा लोगों की पार्टी है, इसलिए गहमा गहमी होती है। इसे मैं विवाद नहीं मानता, इसे स्वस्थ चर्चा मानता हूं। पूर्व महापौर राजेश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल की आवाज कभी नरम- गरम हो जाती है। ये विवाद परिवार के अंदर का मामला है, इसे सुलझा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म लेने वाले विष्णु यादव भाजपा में शामिल

लखमा बोले- आगे चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, बैज ने किया खंडन

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने ने कहा है कि, कांग्रेस आगे होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। कवासी लखमा ने यहां तक कह दिया कि, पार्टी ने अब ऐसा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि, हम सभी पार्टी मिलकर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। लेकिन इसके विपरीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कोरबा में इस पर कहा कि, पार्टी के भीतर अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। उनहोंने साफ तौर पर कहा कि, कवासी लखमा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन EVM के मसले पर कोई निर्णय पार्टी हाइकमान ही लेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान यात्रा से लौटे, रायपुर एयरपोर्ट में भाजपा ने किया भव्य स्वागत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles