Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के कारोबारी ने भाई को मारी गोली

मर्डर के बाद मां को वीडियो कॉल कर कहा- उसको मार दिया, फिर शहर में घूमता रहा

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

रायपुर के सफायर ग्रीप फेज-2 कॉलोनी में रविवार देर रात एक भाई ने अपने छोटे भाई का मर्डर कर दिया। सिर पर गोली मारकर उसकी जान ले ली। आरोपी करोड़पति बिजनेसमैन है। मर्डर के बाद आरोपी ने मां को वीडियो कॉल कर कहा कि उसे मार दिया। फिर वो कार में वो पिस्टल लिए घूमता रहा। हत्यारे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पीयूष झा अपने छोटे भाई पराग के साथ ही रहता था। दोनों ड्रोन बनाने की कंपनी चलाते थे। बीती रात दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। खबर है कि पराग ने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया। इससे तैश में आकर पीयूष ने कबर्ड से पिस्टल निकाली और तीन गोलियां अपने ही छोटे भाई पर चला दी। पराग जमीन पर गिर पड़ा और पूरे फर्श पर खून बिखर गया। इसके बाद पीयूष ने मां को वीडियो कॉल कर लाश दिखाई और कॉल डिस्कनेक्ट कर भाग गया। मां इनसे अलग कैपिटल होम कॉलोनी में रहती है। उसने पुलिस को फोन किया। विधानसभा थाने की एक टीम देर रात मौक-ए-वारदात पर गई। दूसरी टीम ने शहर में नाकेबंदी कर पीयूष की तलाश शुरू की। पुलिस का दावा है कि शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई आरोपी के कार का नंबर और मोबाइल नंबर के लोकेशन से उसे डीडीनगर इलाके में पकड़ा गया। पुलिस पीयूष से अब पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि आरोपी नशे का आदी है। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी ज़ब्त कर ली गई। पिस्टल के लायसेंस का भी पता लगाया जा रहा है। भाई को गोली मारने वाले पीयूष ने रायपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की। कुछ साल पहले नौकरी छोड़कर पीयूष झा ने ड्रोन बनाने की कंपनी शुरू कर दी। पीयूष झा एयरोनॉटिकल इंजीनियर है। उसने छात्रावास अधीक्षक की नौकरी में सिलेक्शन हासिल किया मगर ड्रोन कंपनी के स्टार्टअप के लिए नौकरी छोड़ी। 45 हजार रुपये से ड्रोन बनाने की शुरुआत करने वाले पीयूष का कारोबार दो साल में ही 3.50 करोड़ तक पहुंच गया। उसने काम में अपने भाई पराग को शामिल किया। जानकारी के मुताबिक पर्सनल लाइफ में पीयूष डिप्रेस रहता था। उसकी एक बार सगाई भी टूट गई थी। वो शराब पीने लगा था। पीने की लत की वजह से ही दोनों भाइयों में विवाद होता था। बीती रात हुए कांड के पीछे भी वजह शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा ही था।

इसे भी पढ़ें:  डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार, 10 फीट ऊंची उछली वाहन, एक शख्श घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles