Advertisment
Uncategorized

राहुल गांधी की दाढ़ी सेट की, सेट हो गया धंधा, बार्बर मिथुन के लिए अब हर दिन हो गया संडे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायबरेली: कांग्रेस का चुनावी कैंपन है-हाथ हालात बदल देगा। ‘हाथ’ क्या करेगा यह तो वक्त ही बताएगा, पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली स्थित लालगंज के एक सैलून में दाढ़ी सेट करवाने ने वहां के बार्बर मिथुन का धंधा जरूर बदल दिया या यूं कहें कि सेट कर दिया।

मिथुन कहते हैं कि राहुल गांधी का दुकान पर आना अकल्पनीय था। सोमवार को जैसे ही राहुल जी की दाढ़ी सेट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही मोबाइल घनघनाने लगा। उस दिन दुकान बंद करते-करते रात के 11 बज गए। आम तौर पर दुकान शाम 7:30 बजे तक बंद हो जाती है। रात तीन बजे तक मेरे पास फोन आते रहे। आखिरकार मैंने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। मंगलवार सुबह 7 जब मोबाइल खोला तो फिर फोन आने लगे। मेरे गांव वाले भी बहुत खुश हैं। वहां से भी कई लोगों ने मुझे कॉल की।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा को दी नए उपक्रम में शामिल होने की बधाई

अब तो रोज ही ‘संडे’

मिथुन कहते हैं कि राहुल के दाढ़ी ट्रिम करवाने के बाद से दुकान में भीड़ बढ़ गई है। बीते से दो दिन तो संडे की तरह गुजरे। किसी भी बार्बर शॉप में संडे का मतलब होता है-ग्राहकों की भीड़ और चोखा धंधा। मिथुन बताते हैं कि संडे को दुकान पर 40-50 लोग आते हैं। रोजाना ग्राहकों की संख्या 15-20 रहती है। राहुल के आने के बाद से पिछले दो दिन संडे जैसे ही बीते हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे तक की 30-40 लोग आ चुके हैं। अभी दुकान बंद होने में 5 घंटे बाकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  झांसी मेडिकल कॉलेज में आग: 10 बच्चे जले, 39 मासूम बचाए गए, CM योगी-PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मिथुन लालगंज से 16 किमी दूर सरेनी कस्बे के पास बरदरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी कुछ समय पहले ही ताला गांव में शादी हुई है। 7 महीने की बेटी है। पत्नी और बच्चे के साथ लालगंज कस्बे में ही किराए के मकान में रहते हैं। राहुल के आने से उनकी पत्नी भी बहुत खुश हैं। सोमवार रात जब वे घर पहुंचे तो मिथुन से कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि तुम कभी राहुल गांधी की दाढ़ी बनाओगे। राहुल गांधी की कभी दाढ़ी बनाओगे।’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles