Advertisment
क्राइमअंबिकापुरछत्तीसगढ़

नकली नोट का गोरखधंधा : हनुमान छाप सिक्का के बदले सौंप दिए नकली नोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने 29 हजार रुपए के नकली नोटों व 1 लाख रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पोस्ट ऑफिस में नकली नोटों को खपाने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने और भी चौकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने झारखंड के दो लोगों को हनुमान छाप सिक्का बेचा था जिसके बदले उसे  रुपए मिले थे लेकिन उसमें 500 के कुल थे लेकिन उसमें 58 नोट नकली निकले जिसे कई दिनों तक अपने पास रखने के बाद युवक पोस्ट ऑफिस में खपाने पहुंचा था लेकिन जांच के दौरान नकली नोटों की पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  एनीकट में रेलवे अधिकारी समेत 2 लोग डूबे, पिकनीक मनाने पहुंचा था परिवार

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके बयान की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि हनुमान छाप सिक्के का सौदा कितने में तय किया गया था। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को प्रधान डाकघर में कपील गिरी नामक युवक अपने बैंक खाते में नकद राशि जमा कराने के लिए पहुंचा हुआ था। युवक ने पोस्ट ऑफिस में जमा पर्ची भरने के बाद एक लाख रुपए नगद कैशियर को दिया। जब कैशियर ने नगद रकम को गिना तो उसे 500-500 के 58 नग नोट नकली होने का संदेह हुआ। ऐसे में उसने इस बात की जानकारी नायब पोस्ट मास्टर को दी।

इसे भी पढ़ें:  शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने लगा ली फांसी:बलौदाबाजार में पंखे से लटकी थी लाश

कर रहे है पूछताछ

एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि, नकली नोटों के साथ युक्क को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने झारखंड के दो लोगों को हनुमान छाप सिक्का बेचने और बदले में रुपए मिलने की बात कही है। आरोपी सौदे में मिले नकली नोटों को खपाने निकला था। पुलिस आरोपी के बयान की तस्दीक करने के लिए सिक्का खरीदने वालो की तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles