Advertisment
राजनीति

‘BJP सांसदों की हत्या करवा सकते हैं राहुल गांधी’, BJP के इस दिग्गज सांसद के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजेपी सांसदों की कांग्रेस हत्या करा सकती है। ये दावा झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने किया है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस NDA के सांसदों की हत्या करा सकती है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अर्बन नक्सल के सबसे बड़े सरदार हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा, “जिस तरह से राहुल गांधी महिला सांसद फैनोंग कोन्याक के करीब गए, उसका वर्णन वह नहीं कर पाईं। वह खुद बोलते-बोलते रोने लगीं। क्या यह डूब मरने वाली बात नहीं है। 70-72 साल के सारंगी को धक्का मारकर गिरा दिया और फिर कहा कि उन्होंने मुझे धक्का दिया।

इसे भी पढ़ें:  चेकिंग के दौरान FST ने जब्त किया लाखों रुपये कैश

उन्होंने आगे कहा कि 2001 में संसद पर हमला हुआ था, तब पाकिस्तानियों ने यह हमला किया था, लेकिन लोकतंत्र के मंदिर पर कल उससे भी बड़ा हमला हुआ और यह हमला राहुल गांधी ने किया है। निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “कश्मीर के नाम पर, सीएए के नाम पर, अग्नीवीर के नाम पर ये लोग देश को खंडित-खंडित करना चाहते हैं। इन सबके सबसे बड़े सरदार राहुल गांधी हैं।

बता दें कि निशिकांद दुबे ने शुक्रवार को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत धी है। अपनी शिकायत में उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धमकाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  'बेटा के लिए डउकी मांगने गया,मेरे को ही सौंप दिए'

राहुल गांधी ने क्या कहा?

अपने ऊपर लगे आरोपों पर राहुल गांधी ने भी सफाई जारी की है। राहुल गांधी ने कहा- “अंबेडकर जी की मूर्ति के पास से सभी सांसद शांति से संसद भवन जा रहे थे। भाजपा के सांसद वहां डंडे, तख्तियां लेकर खड़े थे और हमें अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इसके बाद ये सब ध्यान भटकाने के लिए किया गया। मोदी जी अडानी जी को देश बेच रहे हैं लेकिन इसपर भाजपा वाले चर्चा करना नहीं चाहते हैं इसलिए आज की घटना का मुद्दा भाजपा द्वारा बनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संसद में कोई धक्कामुक्की नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व गृहमंत्री को आबंटित बंगले के बाहर बीजेपी विधायक ने लगाया अपना नेम प्लेट, एसपी से हुई शिकायत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles