Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

22 फरवरी को होगी लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा इस महीने की 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में जनरल स्टडीज के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, द्वितीय पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।

कब जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र ?

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  दंतेवाड़ा में फिर मासूम का अपहरण : महीनेभर में दूसरी घटना, अब तक पुलिस के हाथ खाली, लोगों में आक्रोश

परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई सलाह

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, जैसे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र, लेकर आएं। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ परीक्षा दिवस की नियमावली और निर्देशों का पालन करें।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद इस दिन से होगी मुख्य परीक्षा

आयोग ने यह भी बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा केवल पहली चरण की परीक्षा है और मुख्य परीक्षा में सफल होने पर ही उम्मीदवार अंतिम चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सुपेला में नशेड़ियों का आतंक

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत 265 पदों पर होगी भर्ती

क्रमांक पद का नाम रिक्तियों की संख्या
1 राज्य प्रशासनिक सेवा 14
2 राज्य पुलिस सेवा 28
3 राज्य वित्त सेवा 2
4 समाज कल्याण सहायक संचालक 1
5 राज्य कर सहायक आयुक्त 10
6 श्रम पदाधिकारी 2
7 रोजगार अधिकारी 4
8 सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी 4
9 जिला पंजीयक 3
10 मुख्य नपा अधिकारी वर्ग ख 18
11 मुख्य नपा अधिकारी वर्ग ग 33
12 परियोजना अधिकारी 5
13 छग़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 16
14 नायब तहसीलदार 53
15 राज्य कर निरीक्षक 17
16 आबकारी उप निरीक्षक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles