Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीसुकमा

सुकमा में प्रेशर IED ब्लास्ट, जंगल में गाय चराने गई आदिवासी महिला की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक आदिवासी महिला की जान चली गई. महिला जंगल में गाय चराने गई थी. इसी दौरान नक्सलियों के लगाए IED में उसका पैर पड़ गया. आईईडी में विस्फोट होने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

IED की चपेट में आदिवासी महिला: सुकमा एएसपी निखिल राखेचा ने बताया “11 अगस्त की सुबह किस्टारम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव की महिला 27 साल की कवासी सुक्की जंगल में गाय चराने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान करीब दोपहर के 2 बजे आदिवासी महिला का पैर नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी बम के नीचे आ गया. जिससे ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि महिला के दोनों पैर और एक हाथ उड़ गया. मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई.”

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में फंसा छत्तीसगढ़ का परिवार:बोला-फ्लाइट बंद हैं, वापस कैसे लौटें; प्रदर्शनकारी उत्पात मचा रहे हैं, अब जान बचाने की चिंता

नक्सलियों के खिलाफ किस्टाराम थाने में केस दर्ज: IED ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा भी हो गया है. इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. सुकमा एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि “मामले की जांच की जा रही है. अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ किस्टारम थाने में केस दर्ज किया गया है.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles