Advertisment
छत्तीसगढ़जगदलपुरदंतेवाड़ा-बीजापुरनक्सलीबस्तर

नक्सलियों का आज बीजापुर बंद, अलर्ट पर पुलिस

धमकी भरा लेटर जारी कर कहा- दुकानें खुलीं, गाड़ियां चलीं तो जिम्मेदार खुद होंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज (30 मार्च) बीजापुर बंद का आह्वान किया है। दरअसल, 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था। जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकानें खुली रहीं, गाड़ियां चलीं तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे। नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड पर है।

पर्चे में लिखा है कि, बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासियों को मारा है। आदिवासियों के खिलाफ नरसंहार जारी है। अब सरकार के खिलाफ माओवाद पार्टी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आह्वान कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  बस और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कंडक्टर की मौत, 7 से अधिक गंभीर

बस्तर में खुल रहे कैंप का विरोध

नक्सली लीडर ने कहा कि, प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अब तक सैकड़ों कैंप खोले गए हैं। बस्तर के जल-जंगल-जमीन को कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है। नरसंहार जारी है। आदिवासियों को बाहर करने की रणनीति है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

नक्सलियों के बंद को देखते हुए बीजापुर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली कोई बड़ी वारदात न कर पाएं, इसके लिए हर रोज जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा जा रहा है। 3 दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था।

इसे भी पढ़ें:  CSMCL के पूर्व MD अरुणपति बिहार से गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles