Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लगा था CCTV कैमरा , मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर : अगर किसी स्कूल के बाथरूम में CCTV कैमरा लगा हो और उसमें कैद छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, तो कैसा बवाल मचेगा? ऐसा ही बाथरूम में CCTV कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने  पालकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बाथरूम में CCTV लगाने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत CCTV के को हटाने की बात कही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयज टॉयलेट के अंदर CCTV कैमरा लगा हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल प्रबंधन इतनी गंभीर लापरवाही कैसे बरत सकता है।

इसे भी पढ़ें:  IED विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर जंगल में भागे साथी…

इस पूरे मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें प्रिंसिपल एम के मिश्रा ने वॉशरूम में तोड़फोड़ होने की वजह से टॉयलेट में डमी CCTV कैमरा लगाना बताया है, लेकिन प्रिंसिपल के द्वारा दिए गए अजीबो-गरीब बयान को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कैमरा अगर डमी भी हो तो वहां नहीं लगाया जा सकता।

वहीं इस संबंध में स्कूल के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे मॉनिटर में सब दिखाई देता है. अब प्रिंसिपल द्वारा मामले में अलग-अलग सफाई दी जा रही है. हालांकि अब तक उन्होंने मीडिया के सामने आकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें:  हसदेव मिनीमाता बांगो बांध लबालब : 5 गेट खोले गए, तीन साल बाद बुझी बांध की प्यास

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles