Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस ने चोर गिरोह समेत खरीददार को धर दबोचा, भारी मात्रा में जब्त किए बर्तन और हथियार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह को धर दबोचा है. आरोपी हथियारबंद होकर सूने घरों को अपना निशाना बनाते थे. गिरोह अक्सर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही समेत जिले के सरहदी इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इल चोर गिरोह के 6 सदस्य समेत खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया है.

पेट्रोलिंग के पुलिस ने आरोपियों को रोका था. इस दौरान पूछताछ करने और बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से अटासी, छेनी, हथौड़ी, मिला. पूछताछ में आरोपियों ने मरवाही थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर (रटगा, राजाडीह, कुम्हारी, तेन्दूमुडा,) पेण्ड्रा में दुबटिया, लाटा, अण्डी और गौरेला थाना क्षेत्र में नेवरी नवापारा, जिला कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में खोडरी मातिनदाई के एक घर से और बिलासपुर के बेलगहना चैकी के टेंगनमाडा, अम्बिकापुर के उदयपुर में चोरी करना स्वीकार किए.

इसे भी पढ़ें:  राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस बिग बॉस का घर

पुलिस ने आरोपियों के पास से हथौडी, छेनी, दो बड़े चाकू, एक देसी कट्टा, चोरी किए गए सोना चांदी के जेवर जब्त किया. वहीं खरीददार से 11 गुण्डी , 21 बटुआ, 21 दौरी, 2 पैना, 56 लोटा, 8 गिलास, 13 परात, 13 कटोरी, 1 करछुल जब्त किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles