Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस ने इंटर स्टेट गांजा तस्करों को पकड़ा:जांजगीर-चांपा में 1 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा से लेकर जा रहे थे नागपुर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नया बस स्टैंड के पास से 10 किलो 605 ग्राम गांजे के साथ तस्कर पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी ओडिशा के बलांगीर से लाकर नागपुर में ऊंचे दामों में बिक्री करते थे। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।

सिटी कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए हैं। बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एक लाख का गांजा जब्त किया।
पुलिस ने एक लाख का गांजा जब्त किया।

नैला रेलवे स्टेशन पर उतरे गांजा तस्कर

इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची से उठक बैठक कराने वाली टीचर बर्खास्त, प्रभारी प्राचार्य की भी छुट्टी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना कुमार (26) बिहार निवासी और गोविंद यादव निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 29 अप्रैल को ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन ने नागपुर जा रहे थे, लेकिन जांजगीर के नैला रेलवे स्टेशन पर उतर गए।

1 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार

आरोपियों को बिलासपुर में पकड़े जाने का डर था। नैला रेलवे से उतर कर नया बस स्टैंड में गांजे को खपाने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। मौके पर रखे बैग की तलाशी की गई, जिसमें गांजा भरा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 7 हजार 566 रुपए है। आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles