Advertisment
Uncategorized

नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लिया। इस मामले में धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स ने फर्जी कॉल की थी। अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को कॉल कर दी धमकी

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल के 112 नंबर पर केंद्रीय मंत्री के आवास को उड़ाने की धमकी दी। इस कॉल के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। तुरंत मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश की होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया, उग्र भीड़ ने एक्टर शांतो को पीट-पीटकर मार डाला

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने दोपहर के वक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान तुलसी बाग रोड निवासी उमेश विष्णु राउत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को नागपुर के बीमा दवाखाना के पास से गिरफ्तार किया गया है।

धमकी देने के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश जारी

बता दें कि गिरफ्तार किए शख्स से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार, राउत कथित तौर पर एक देशी शराब की दुकान पर काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी वाला कॉल एक झूठा कॉल निकला।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा: वैन ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि झूठे अलार्म के पीछे के मकसद का पता लगाने और यह पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है कि क्या आरोपी का पहले भी इसी तरह की शरारत का कोई रिकॉर्ड है। पुलिस ने बताया कि राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles