Advertisment
छत्तीसगढ़

बालोद में बिना हेलमेट पेट्रोल देकर नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप सील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को सख्ती से लागू कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बालोद के लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को एसडीएम नूतन कंवर ने सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर की गई।

दरअसल, प्रशासन ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पाया कि पेट्रोल पंप संचालक लगातार नियमों की अनदेखी कर बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल उपलब्ध करा रहा था। करीब ढाई घंटे की फुटेज के बाद यह साफ हो गया कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

एसडीएम नूतन कंवर ने बताया कि यह कदम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। कलेक्टर ने 1 अगस्त 2025 को इस अभियान की शुरुआत की थी ताकि लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डाली जा सके और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका, 45 सालों से सक्रिय नक्सली लीडर बंडी ने किया सरेंडर

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles