Advertisment
बालोदछत्तीसगढ़

साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।

इसे भी पढ़ें:  एक झटके में बदल गई जगदलपुर की शहर सरकार

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि, मृतक दुखुराम ने कबाड़ बेचने के दौरान उनपर साइकिल चुराने का आरोप लगाया था। इस वजह से आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दुखुराम की हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और बोरगहन-परसवानी मार्ग पर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles