Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम हाउस में जनदर्शन : समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, पहले दिव्यांगों से मिले सीएम साय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में जन दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। वहीं दिव्यांगजनों के बीच जाकर सीएम श्री साय उनसे मिल रहे हैं और आवेदन ले रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में लोगों को तिरंगा वितरण किया गया है। सीएम श्री साय ने तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपनी सहभागिता निभाने के लिए अपील की। जनदर्शन में आते ही उन्होंने राष्ट्र ध्वज लहराकर वहां उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में आये दिव्यांग जनों को ट्राइसिकल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने इस अवसर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जहां रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने, उन्हें अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचें हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाघ की धमक से दहशत में ग्रामीण, जंगल में जाना किया बंद, मवेशियों को भी छोड़ने से कतरा रहे

न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीता के माता-पिता ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ की बेटी रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की मांग की थी। जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था। इस राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुंच पायी और वहां सिल्वर मेडल जीता। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  कार और सब्जियों से भरी पिकअप की टक्कर, 3 लोगों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles