Advertisment
छत्तीसगढ़सक्ती

सर्पदंश से सक्ती में 13 साल के किशोर की मौत:थैले के अंदर छिपा था कोबरा; हंसिया निकालते वक्त काटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले के हसौद गांव में कोबरा सांप के काटने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। घर में रखे थैले के अंदर सांप बैठा हुआ था। किशोर ने हंसिया निकालने के लिए जैसे ही थैले के अंदर हाथ डाला, सांप ने उंगली को काट लिया।

बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।

थैले के अंदर बैठा था कोबरा

जानकारी के अनुसार अमन धनवार (13) को पिता ने घर के अंदर रखे थैले से हसिया निकालने को कहा था। इस बीच थैले के अंदर बिना देखे किशोर ने अपना हाथ डाल दिया। अंदर बैठे जहरीली कोबरा सांप ने उसकी उंगली को काट लिया।

इसे भी पढ़ें:  दुखद खबर : रायपुर में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय कोच की मौत, दिल्ली से आए थे प्रशिक्षक

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सांप काटने के बाद बच्चे ने इसकी जानकारी माता पिता को दी। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान किशोर अमन ने दम तोड़ दिया। सांप का जहर शरीर में फैल चुका था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर मां का बुरा हाल है। वहीं सांप को पकड़ कर बोरी में भरकर रखा गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे की नई सुविधा: अब 15 मिनट पहले तत्काल व अन्य कोटे की होगी बुकिंग, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles