Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

डीजल टैंकर में लगी भीषण आग : कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक डीजल टैंकर में भीषण आग लग गई। घटना के तुरंत बाद जिंदल कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टैंकर में भारी मात्रा में डीजल होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही थी। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जहां के जिंदल कंपनी के गेट नंबर 2 के सामने खड़े एक डीजल टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर पहुंची जिंदल कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर में भारी मात्रा में डीजल होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही थी।

इसे भी पढ़ें:  ज्वेलरी शॉप में पिस्टल दिखाकर लूट, 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles