Advertisment
Paris Olympics 2024

Paris Olympics Day 11: नीरज चोपड़ा फाइनल में, एक ही थ्रो से कटाया टिकट, विनेश भी ओलंपिक चैंपियन को हराकर अगले दौर में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया। नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप-बी में थे और उन्होंने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर किया और सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया। रेसलिंग से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। महिलाओं की 50 किलो फ्री स्टाइल कैटेगरी में भारत की विनेश फोगाट ने जापान की ओलंपिक चैंपियन रेसलकर सुसाकी को हराया।

इसके साथ ही विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। ये पहला मौका है, जब सुसाकी इंटरनेशनल स्तर पर किसी रेसलर से हारी हैं। 2015 से उन्होंने केवल तीन बाउट ही गंवाई हैं और चौथी हार उन्हें विनेश के हाथों मिली है। यह विनेश का पहला मैच था और उसमें ही उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। मैच जीतने के बाद विनेश भावुक हो गईं। शुरू में वो 0-2 से पीछे चल रही थीं।

इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक से 2-2 मेडल लेकर आईं मनु भाकर, भारत की बेटी को लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया, देखें पहला वीडियो

जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू हो चुका है। नीरज चोपड़ा से पहले किशोर जेना का क्वालिफिकेशन राउंड चल रहा। मेडल के मजबूत दावेदार जैकब वेडलेज 85.63 के दूसरे बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में पहुंच गए। उनसे पहले जूलियन वेबर ने 87.76 के थ्रो के साथ फाइनल का टिकट कटाया था। किशोर ने पहला थ्रो 80.73 मीटर का किया है। फिलहाल, वो 9वें स्थान पर चल रहे हैं। 80 मीटर से कुछ ऊपर के थ्रो के साथ उनके लिए फाइनल का टिकट कटाना मुश्किल लग रहा। फाइनल के लिए दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाले 12 थ्रोअर जाएंगे। जेना ग्रुप-ए में हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा ग्रुप बी में हैं। 84 मीटर से ऊपर भाला थ्रो करने वाला सीधा फाइनल में एंट्री करेगा।

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक, फिर ‘देवदूत’ बनकर पुलिस ने ऐसे दिया यमराज को चकमा

नीरज चोपड़ा ने इस साल अप्रैल में दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर थ्रो के साथ साल की शुरुआत की थी, जो उनका साल का बेस्ट प्रदर्शन था। इसके बाद उन्होंने फेडरेशन कप [82.27 मीटर] में अपनी ऑपरेटिंग क्षमता के लगभग 60% पर प्रतिस्पर्धा की और 85.97 मीटर के थ्रो के साथ पावो नूरमी गेम्स जीत लिया था।

इस बीच, टेबल टेनिस के टीम इवेंट में भारत की टक्कर चीन से हो रही। चीन फिलहाल, 3-0 से आगे चल रहा। इस बीच, महिला रेसलिंग के 50 किलो वेट कैटेगरी में विनेश फोगाट का मुकाबला जारी है। उनकी टक्कर मौजूदा ओलंपिक चैंपियन सुसाकी से हो रहा। विनेश फिलहाल 0-1 से पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें:  विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास: लिखा- कुश्ती जीत गई, मैं हार गई मां…, ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने से थीं निराश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles