Advertisment
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अरौद गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार और पीछे एक महिला बैठी थी। दोनों किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे सवार महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक सवार की मौत हो चुकी है। मृतक को ट्रक चालक ने बाइक समेत लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा। जिससे उसका शरीर का चीथड़ा उड़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक को ट्रक सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में ड्राई आइस खाने से मासूम की मौत, घर में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles