Advertisment
छत्तीसगढ़

नक्सलियों का सरकार को एक और प्रस्ताव : लिखा- वार्ता के लिए माहौल बनाने को एक महीने का युद्ध विराम लागू हो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। लगातार अपने साथियों के मारे जाने और आत्मसमर्पण किए जाने से परेशान नक्सलियों ने सरकार के नाम एक और पत्र जारी किया है। नक्सलियों ने अब कहा है कि, वे चाहते हैं कि, वार्ता के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए एक महीने का युद्ध विराम किया जाए।

नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश के नाम से जारी पत्र के मुताबिक, उनहोंने गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद जताया है। नक्सल नेता ने शांति वार्ता को लेकर कहा है कि, मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद। मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद। आगे उसने लिखा है कि, वार्ता के लिए हमारी तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी है। इसलिए सरकार से मेरी अपील है कि, एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  धरमजयगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत, इनमें दो युवक और एक महिला शामिल

अभी सिर्फ एक ही विषय पर ध्यान
नक्सल नेता ने यह भी कहा है कि, मेरे पहले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा- कांग्रेस के लोगों द्वारा हमारे विरोध में की गई बातों का अभी जवाब नहीं दे रहा हूं। अभी सिर्फ एक ही विषय पर ध्यान दे रहा हूं।

undefined

.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles