Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

पहाड़ी कोरवा महिला नवजात के साथ अस्पताल से हुई लापता, मचा हड़कप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा महिला नवजात शिशु सहित बेड से गायब मिली. महिला बिना बताए अस्पताल से कहीं चली गई, उसका कुछ जरूरी जांच किया जाना था. अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन महिला और शिशु नहीं मिले. जिसके बाद इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई. इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की करोड़ों रुपए की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत आछीमार में शिशुपाल पहाड़ी कोरवा निवास करता है. उसकी 23 वर्षी पत्नी सुक्रिता बाई को प्रसव पीड़ा होने पर 17 जुलाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को महिला वार्ड में रखा गया था. दोनों का छुट्टी से पहले कुछ जरूरी जांच किया जाना था. लेकिन सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड के सुरक्षा के बीच महिला और शिशु लापता हो गए. स्वास्थ्य कर्मी जब बेड के पास पहुंचे और जच्चा बच्चा को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए.

इसे भी पढ़ें:  क्लास रूम में भी छाता लेकर पढ़ाई, छत से पानी के साथ प्लास्टर भी गिर रहा, सूरजपुर जिले में स्कूल का ये हाल

स्वास्थ्य कर्मी अपने स्तर पर पतासाजी करते रहे लेकिन ना तो प्रसूता और ना ही किसी परिजन का पता चल सका.आखिरकार मामले की सूचना प्रबंधन की ओर से जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई. इस पूरे मामले में खास बात यह है कि प्रबंधन द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अलग से हेल्थ डेस्क बनाया गया है. जहां कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, जिन्हें पहाड़ी कोरवाओं के लिए समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं इसके बावजूद भी वो लापता हो गई.

इसे भी पढ़ें:  ACB – EOW की पहली बड़ी कार्रवाई, जेल में बंद निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपतियां कुर्क

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि पहाड़ी कोरवा को प्रसव के लिए अस्पताल दाखिल कर गया था. उसे महिला वार्ड में रखा गया था. जहां से बिना बताए चली गई है. मामले की सूचना प्रबंधन की ओर से दी गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles