
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़
दान के महा पर्व छेरछेरा के अवसर पर विधायक व्यास कश्यप ने किया धान का दान…
जांजगीर चांपा – दान के महापर्व छेरछेरा आज पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है, इस पावन अवसर पर जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने अपने निवास में धान का दान कर सामाजिक समरसता और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। छेरछेरा के दौरान धान प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि छेरछेरा केवल दान का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सहयोग और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को सहेजने का प्रतीक है। उनके इस दान से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और समाज में परंपरागत मूल्यों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक संदेश भी गया।



