Advertisment
Accident

सावन के आखिरी सोमवार को बिहार में दर्दनाक हादसा, महादेव को जल चढ़ाने जा रहे 5 कांवरियों की मौत, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सावन का आज आखिरी सोमवार है, ऐसे में आखिरी सोमवार को महादेव को जल चढ़ाने के लिए भक्त रविवार देर रात से ही मंदिर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक बड़ी घटना घटी है। मामला भागलपुर का है। जहां कांवरियों से भरी पिकअप वैन पानी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पानी में पलटी वैन 

जानकारी अनुसार शाहकुंड से सुल्तानगंज की ओर जा रही कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन पानी से भरे गड्ढे में पलट गई, जिससे अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना रविवार रात करीब 12:50 बजे की है। सभी कांवरिए सुल्तानगंज में गंगा स्नान कर जेठौरनाथ मंदिर में जल अर्पित करने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING महाकाल के गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 14 झुलसे

कांवर यात्रा पर निकले थे भक्त  

हादसा शाहकुंड से महतो थान के रास्ते में हुआ। जहां लगातार बारिश के कारण सड़क के दोनों ओर पानी भर गया था। संकरी और फिसलन भरी सड़क पर पिकअप का पहिया फिसलने से वाहन अनियंत्रित हो गया। घायल कांवरियों के मुताबिक, गाड़ी पर छोटा डीजे सिस्टम भी लगा था और सभी लोग पूरी तैयारी के साथ कांवर यात्रा पर निकले थे।

करंट लगने के बाद गाड़ी पलटी

हादसे में बचे पिंटू कुमार ने बताया कि जब गाड़ी महतो थान के पास पहुंची तब सड़क की मिट्टी की वजह से अचानक गाड़ी एक ओर खिंच गई। इसी दौरान गाड़ी बगल से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे डीजे में करंट फैल गया। पिंटू को भी करंट लगा, लेकिन वह दूर फेंका गया और बाल-बाल बच गया। वहीं बाकी लोग पिकअप के साथ ही पानी में समा गए।

इसे भी पढ़ें:  बकरे की बलि चढ़ाकर लौटते वक्त पलटी पिकअप, 13 घायल, 6 की हालत नाजुक

जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलने पर शाहकुंड थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों और मृतकों को शाहकुंड पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नवनीत कुमार ने पुष्टि की कि हादसे में अब तक पांच मौतें हुई हैं और शेष लोगों की स्थिति की जांच की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles