Advertisment
Uncategorized

दागी नेताओं की बीजेपी में एंट्री पर नितिन गडकरी ने अपनी ही पार्टी को घेरा, बोले- ‘जैसे-जैसे फसल बढ़ती है, बीमारियां भी…’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी (BJP) में ‘दागी’ राजनेताओं की एंट्री से खफा है। ‘दागी’ राजनेताओं की एंट्री पर चिंता व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा कि इस समय भारचीय जनता पार्टी उल्लेखनीय गति से आगे बढ़ रही है। और जैसे-जैसे फसल बढ़ती है, बीमारियां भी आती हैं। लिहाजा हमें ऐसी बीमार फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ता है। उन्होंने संगठन को इसे साफ करने की बात कही।

उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब बीजेपी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कुछ दिन शेष रह गया है। बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली) और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ चुनाव लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  12 करोड़ के सोने के साथ बेटी के गिरफ्तार होने पर आई DGP की पहली प्रतिक्रिया, कही ये चौंकाने वाली बात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में भाजपा की वैचारिक अखंडता को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। नागपुर सांसद ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. अलग-अलग कारणों से नए लोग आ रहे हैं। न्हें प्रशिक्षित करना, अपनी विचारधारा में जोड़ना और कार्यकर्ता बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

हमारे प्रयास जारी हैं. एक हजार कार्यकर्ता खड़े होते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ कह देता है और उन हजार कार्यकर्ताओं के प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं।

सरकार धर्मनिरपेक्ष होनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर भी जोर देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा, “कोई व्यक्ति कभी धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता, लेकिन राज्य, सरकार और प्रशासन को धर्मनिरपेक्ष होना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Covid-19 Back: सिंगापुर में कोरोना की नई लहर की दस्तक, हफ्तेभर में दोगुना हुए मरीज; सरकार बोली- मास्क जरूर लगाएं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles