Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में दशहरा के दिन एक बंदी ने दूसरे बंदी पर धारदार हथियार से किया हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में वर्चस्व की लड़ाई के चलते एक बार फिर से एक बंदी पर हमले का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में नवीन निर्मलकर को तीन दिन पहले जेल भेजा है। नवीन निर्मलकर वहां विचाराधीन बंदी के रूप में बंद है। शनिवार की शाम वह जेल में स्थापित दुर्गा मां के विसर्जन के दौरान प्रणाम कर आशीर्वाद लेने गया था।

कैदी नवीन निर्मलकर पहुंचा तो हत्या के मामले में बंद लोकेश तिवारी ने उस पर कटनी से हमला कर दिया। हमले में नवीन घायल हो गया। इसे देख वहां कैदियों की भीड़ में अफरा–तफरी मच गई। इधर भगदड़ देख जेल प्रहरी भी वहां पहुंच गए। यह पूरी घटना जेल के डी खंड में हुई। जेल के कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद नवीन को अलग सेल में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  अबूझमाड़ में फिर नक्सल मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सीएम ने जताया दुख

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles