Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में नर्स की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्टाफ नर्स की हत्या होने से शहर के सनसनी फैल गई है. खून से लथपथ युवती की लाश घर के कमरे में मिली है. मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका दास पिछले एक माह से पचपेड़ी नाका स्थित किराए के रूम में रह रही थी. वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर काम कर रही थी. प्रियंका दास मूलतः चिरमिरी जिले की रहने वाली है. हत्या की वारदात देर रात्रि होने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आज सुबह जब प्रियंका की रूम मेट उनसे मिलने उसके कमरे पहुंची तो प्रियंका के हत्या की जानकारी सामने आई. मृतका के शरीर में चाकू के तीन वार पाए गए हैं. टिकरापारा पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles