Advertisment
देश

अब व्हॉट्सएप पर पल-पल मिलेगी मौसम की जानकारी, PM मोदी ने लांच किया मिशन मौसम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का मंगलवार का 150वां स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने IMD के विकास, उसके महत्व और चुनौतियों के बारे में करीब 25 मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है. इस दौरान पीएम मोदी ने मिशन मौसम भी लांच किया.

उन्होंने कहा आज मौसम से जुड़ी सारी अपडेट वॉट्सएप पर मिल जाती है. बीतें 10 सालों में कई साइक्लोन आए, लेकिन हमने जनहानि को जीरो या सबसे कम करके दिखाया. पिछली सरकारों में जब ऐसी प्राकृतिक आपदाओं में हजारों जानें जाती थीं तो उसे नियति कहकर टाल दिया जाता था.

इसे भी पढ़ें:  जया किशाेरी करने लगी हैं मॉडलिंग! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMD के विकास को लेकर कहा- किसी भी देश के वैज्ञानिक संस्थानों की प्रगति साइंस के प्रति उसकी जागरूकता को प्रकट करती है. वैज्ञानिक संस्थाओं में रिसर्च और इनोवेशन नए भारत के टेंपरामेंट का हिस्सा है. इसलिए पिछले 10 सालों में भारतीय मौसम विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी में विस्तार हुआ है. IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है.

पीएम मोदी ने आगे कहा हमने मेघदूत मोबाइल ऐप बनाया. जहां देश की सभी स्थानीय भाषा में जानकारी मिलती है।10 साल पहले देश के सिर्फ 10% किसानों और पशुपालकों को मौसम से जुड़ी जानकारी मिलती थी. आज ये संख्या 50% से ज्यादा हो गई है। यहां तक की बिजली गिरने की जानकारी मोबाइल पर मिलती है. देश के लाखों समुद्री मछुआरे समंदर में जाते थे, तो उनके परिवारों को अनहोनी की आशंका रहती थी. अब मछुआरों को रियल टाइम अपडेट मिल रहा है

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में जख्मी लोगों को मुफ्त मिलेगा 1.5 लाख तक का इलाज, गडकरी ने किया ऐलान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles