Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024वाराणसी लोकसभा सीट

हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से भरा था पर्चा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी से पर्चा भरा था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के द्वारा दी है। श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के द्वारा नामांकन रद्द होने की जानकारी दी। नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने कहा, “वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया। दिल जरूर टूट गया है, हौसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा, मीडिया और शुभचिंतकों से निवेदन है, कृपया अभी कॉल ना करें, जो भी सूचना होगी, यहां देता रहूंगा। शायद अब थोड़ी देर बातचीत करने की इच्छा नहीं है।”

इसे भी पढ़ें:  बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बैलेट के माध्यम से घर बैठे डाल रहे वोट, लोकतंत्र का हिस्सा बनने पर मतदाताओं में खुशी

कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है

श्याम रंगीला ने कहा कि मैं कलाकार हूं। लेकिन, कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। सोचता हूं कि कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है। उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था। बताया जा रहा है कि कुछ गलती होने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है।

7वें चरण में एक जून को मतदान होना है

वाराणसी लोकसभा सीट पर 7वें चरण में एक जून को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से पीएम मोदी तीसरी बार उम्मीदवार हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। BSP की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकार बनने से पहले JDU का अग्निवीर, UCC और वन नेशन वन इलेक्शन पर बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles