Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़सुसाइड

बीमारी से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या:​​​​​​​कोरबा में घर में फांसी पर लटकती मिली महिला की लाश

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

कोरबा में एक महिला अपने ही घर में फांसी पर लटकती हुई मिली। परिजनों की माने तो महिला बीमारी से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है या महिला की हत्या हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 15 मई की शाम महिला कमलाबाई पटेल का शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों की कहना है कि घर पर पति-पत्नी थे। बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। पति किसी काम से घर के बाड़ी में था, जब घर के अंदर आया तो देखा कि बरामदे के म्यार में उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  पानी में हाथियों की मस्ती : घने जंगलों के बीच बांध में नहाते ड्रोन कैमरे में कैद हुआ 29 हाथियों का दल

5 सालों से बीमारी से थी परेशान

परिजनों का कहना है कि महिला 5 सालों से बीमारी से परेशान थ। उसका इलाज अलग-अलग जगह पर चल रहा था। जब से वह बीमार थी हमेशा परेशान रहा करती थी। गुमसुम और चुपचाप रहती थी और जरा-जरा सी बात पर गुस्सा हो जाया करती थी। अभी भी उसका इलाज चल रहा था। महिला ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया उन्हें भी नहीं पता।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच करवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार को पीएम रिपोर्ट आने के कुछ कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बाहर कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles