Advertisment
देश

‘कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से ज्यादा भारत में न रहे’, अमित शाह का सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से ज्यादा भारत में न रहे. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे,जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

इसे भी पढ़ें:  वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र, कैविएट दाखिल कर कहा- हमारा पक्ष सुने बिना न सुनाएं आदेश

व्यक्तिगत रूप से किया फोन
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा के बाद भारत में न रहे. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्रियों से यह भी कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनका प्रत्यर्पण सुनिश्चित करें.

पाकिस्तानी हिंदुओं नहीं भेजा जाएगा वाप
इस बीच केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया था, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किया गया है उनको वापस नहीं भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  8वां वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की होगी चांदी, ToR को कैबिनेट की मंजूरी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन
गौरतलब है कि सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा गया था. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु नदी का पानी रोकने की भी घोषणा की थी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles